
Neemuch News : नीमच में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जावद विधानसभा क्षेत्र में आ रही विद्युत ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान तत्काल करवाया और किसानों को नए बिजली ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए। बता दें कि एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर की समस्या लेकर आए किसानों की बातें सुनी। जिसके बाद तत्काल अपने ऑफिस से अपने निज सचिव जयदीप कविश्वर को भेजकर क्षेत्र से आए किसानों को विद्युत वितरण कंपनी से विद्युत ट्रांसफार्मर दिलवाए।
[dgv_vimeo_video id=”860577693″]
कंपनी के MD को दिया निर्देश
बता दें कि विद्युत लोड बढ़ने के कारण फीडरों में जो समय परिवर्तन किया है। इस कारण किसानों को काफी समस्याएं हुई। जिसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर एम.डी. अमित तोमर से चर्चा कर निर्देशित किया कि किसानों को कम से कम दिन में 3 से 4 घंटा विद्युत प्रदाय कर दी जाए और वोल्टेज समस्या का समाधान होने के तत्काल बाद तीन-चार दिन में पुराने समय अनुसार व्यवस्थाओं को यथावत कर दिया जाए।
[dgv_vimeo_video id=”860576741″]
किसानों ने दिया धन्यवाद
मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा द्वारा जावद क्षेत्र के ग्राम झातला, गुंजालिया, महूपूरापुरण, खातीखेड़ा, माधवपुर, महेशपुरिया, पालराखेड़ा, जेतपुरा, खुर्दखेड़ी अनूपपुर, धनगांव, धारडी नयागांव, आदि 14 गांवों को नए विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए हैं। जिसके बाद किसानों ने मंत्री का आभार जताया है। उनमें खुशी की लहर है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

