नीमच में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2 अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार

arrest

Neemuch Crime News : नीमच में CBN द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 3.470 किलोग्राम अवैध अफ़ीम बरामद किया गया है। वहीं, मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर पुछताछ की जा रही है। दोनों के पास से बाइक भी जब्त की गई है।

मुखिबर से मिली सूचना

दरअसल, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों को मुखिबर द्वारा सूचना मिली थी कि नरेला चौराहा के पास बाइक पर दो व्यक्ति अवैध मादक लेकर जा रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने तलाशी अभियान चलाया। जिसमें बाइक सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। जिनके कब्जे से 3.470 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

आगे की कार्रवाई जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वो मोटरसाइकिल पर नशीली दवाओं के तस्कर को देने के लिए अफीम ले जा थे। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है। जल्द ही, मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews