केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने वर्ष 2023 में की रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर

neemuch

MP News : काले सोने का गढ़ कहे जाने वाले नीमच-मंदसौर जिले में अफीम का उत्पादन प्रदेशभर में सबसे अधिक होता है। ऐसे में डोडाचूरा व इससे जुड़े अन्य मादक पदार्थों की तस्करी भी इन दोनों जिलों में बड़े पैमानें पर होती है। नारकोटिक्स विभाग के साथ पुलिस भी तस्करी के इन मामलों में अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करती है। ऐसे में अब वर्ष 2023 पूरा होने के बाद डीएनसी जो प्रदेश की केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबएन यूनिट है। उन्होंने कार्रवाई का रिकॉर्ड कायम किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि वर्ष 2023 सालभर में 116 मामलों में की गई कार्रवाई के दौरान 70 टन मादक पदार्थों के साथ 1 करोड़ से अधिक की राशि की जब्त की गई। इसकी जानकारी डीएनसी डॉ संजयकुमार ने दी। सालभर की कार्रवाईयों को डीनएसी अपने लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे है। नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की एमपी यूनिट के लिए सबसे अच्छा साल रहा।

2023 की अवधि के दौरान इन कार्रवाईयों में 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 87 वाहन भी जब्त किए। डीएनसी नीमच डॉ संजय कुमार ने बताया कि एक वर्ष में 116 कार्रवाई सीबीएन के इतिहास में नहीं हुई। इसमें 70 टन मादक पदार्थ जब्त किए।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”901577024″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews