नीमच में पोस्ता कारोबारी विक्रम अजमेरा के ठिकानों पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की छापेमार कार्रवाई जारी

Neemuch

Neemuch News:  मध्य प्रदेश में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने छापेमार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। नीमच के पोस्ता कारोबारी विक्रम अजमेरा के गोडाउन पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो(सीबीएन) की छापेमार कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई नाका नंबर 4 के पीछे जूना बघाना स्तिथ कारोबारी के गोडाउन पर चल रही है। वहीं सीबीएन टीम के अधिकारीयों का दल मौके पर मौजूद है।

अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया कोई आधिकारिक बयान

जानकारी के अनुसार पोस्ता काला दाना की शिकायत पर सीबीएन की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। करीब एक दर्जन सीबीएन के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पोस्ता कारोबार की आड़ में पोस्ता दान की छनाई कर उसमें से अफीम का अंश जिसे काला दाना कहा जाता है उसको निकालने की शिकायत सीबीएन को मिल रही थी। जिस पर फिलहाल कार्रवाई जारी है। अभी तक जांच चल रही है। सीबीएन के द्वारा कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

[dgv_vimeo_video id=”901831654″]

[dgv_vimeo_video id=”901831812″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews