
Neemuch News : नीमच जिले के रेडक्रॉस सोसायटी भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 430 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बता दें कि इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, वरिष्ठ चिकिसक डॉ. लालबहादुर चौधरी, शिविर संयोजक व एनएसएसजी एडमिन विवेक खण्डेलवाल, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी यशस्वी शिन्दे, समाजसेवी सन्तोष चौपड़ा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
इस वजह से बढ़ रही बीमारियां
शिविर शुभारंभ पर एसपी अमित तोलानी ने कहा कि आजकल बच्चों व युवा पीढ़ी ने खेलकूद व दौड़भाग बंद कर दी है। मोबाइल पर गेम्स उनकी दिनचर्या बन गया है। खानपान भी सही नहीं है। यही वजह है कि आए दिन हार्ट अटैक व अन्य बीमारियों के बारे में सुनने को मिल रहा है। इन सब विषय पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, एसपी ने कहा कि आज का यह शिविर आमजन व पुलिस परिवार के लिए लाभदायक सिद्ध हुआ है। मरीज शिविर में जांच करवाकर अपनी बीमारी पकड़ में आने पर अपनी फाइल तैयार करवाए और बीमारी के उपचार के लिए कदम बढ़ाए।
व्यायाम करने की दी गई सलाह
शिविर संयोजक विवेक खण्डेलवाल ने कहा कि शिविर में 430 मरीज का उपचार निःशुल्क हुआ। शिविर में घुटने, जोड़ रोग, नेत्र से पानी आना, चर्म रोग फंगस, दन्त समस्या व डायबिटीज संबंधित समस्या के मरीज ज्यादा पाए गअ। करीब 50 से ज्यादा मरीज ऐसे थे, जिन्हें खून में बढ़ती शुगर व ब्लड प्रेशर की जानकारी शिविर से पहली बार मिली, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। साथ ही आर्थोपेडिक चिकिसक व फिजयोथेरेपिस्ट द्वारा व्यायाम व कसरत भी बताई गई।
नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

