
Neemuch News : नीमच जिले के जावद में कल यानि 28 मार्च को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नवनिर्मित मल्टिस्पेश्यलिस्ट ज्ञानोदय हाॅस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देगी जो कि सुबह 9 बजे से आयोजित होगा और दोपहर के 2 बजे इसका समापन हो जाएगा।

माहेश्वरी भवन में होगा आयोजन
जिला माहेश्वरी महिला संगठन नीमच एवं माहेश्वरी महिला मंडल जावद के संयुक्त तत्वाधान में कल लक्ष्मीनाथ चौक स्थित श्री माहेश्वरी भवन में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनरल फिजिशियन ( ह्रदय रोग, डायबिटीज, थायरॉइड आदी), स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनोकोलाॅजिस्ट, हार्मोंस, इनफर्टिलिटी आदी), हड्डीरोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक, मुख केंसर विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, डायटिशियन, ब्लड शुगर, ई सी जी, ब्लडप्रेशर, हाईट एवं वेट की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
सेवा का लाभ उठाने की अपील
जिसके लिए जिला माहेश्वरी संगठन के जिलाध्यक्ष अर्चना कमलेश सारडा जावद, सचिव संध्या ललित राठी नीमच, जावद नगर अध्यक्ष अंजू सुशील पोरवाल, सचिव संगीता राजकुमार काबरा, शिविर संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष स्नेहलता मुँदड़ा मनासा, कृष्णा मुछाल, ममता झवर, संगीता भूतड़ा, टीना माहेश्वरी, राज सोडाणी, मोनिका मंडोवरा, सपना मंडोवरा, उर्मिला दरक, कृष्णा मंडोवरा, उमा आगार, जावद माहेश्वरी महिला मंडल दिव्या बागड़, शशि काबरा, मनीषा डाढ़, प्रेमलता संघवी, कौशल्या सारड़ा, सुमन काबरा, सुनीता मुछाल सहित सदस्यो ने आसपास क्षेत्र एवं समस्त नगरवासियों से निवेदन किया है कि वो यहां आए और इसका लाभ उठाएं।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

