Neemuch News: थाने के सामने महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, उड़ाए 500 के नोट, पुलिस पर लगाए आरोप

Neemuch

Neemuch News Today: मध्य प्रदेश के नीमच में एक महिला का पुलिस थाने के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यह महिला थाने पर पहुंची और 500-500 के नोट उड़ा कर पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगी। काफी देर तक चले हंगामे के चलते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई।

नीमच में महिला का ड्रामा

यह मामला नीमच के कैंट थाना क्षेत्र का है जहां पर एक महिला थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि बेटा उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने बताया कि मैंने शिकायत दर्ज करवाई है, उसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने कहा कि मैं कार्रवाई की मांग करती हूं तो पुलिस वाले पैसा मांगते हैं इसलिए 500 के नोट की गड्डी लाई थी और थाने के सामने नोट बिखेर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक महिला ने करीब 25 हजार रुपए सड़क पर उछाले हैं।

[dgv_vimeo_video id=”836763639″]

स्कूटी से थाने पहुंची यह महिला अपने साथ डंडा लेकर पहुंची थी। इसमें पुलिस वालों पर आरोप लगाने के साथ राज्य सरकार को भी खूब खरी-खोटी सुनाई है और फिलहाल चल रही लाडली बहना योजना पर भी सवाल उठाए हैं और कहा कि मुझे 1000 रुपए की जरूरत नहीं है।

एनसीसी से रिटायर्ड है महिला 

थाने के सामने हंगामा कर रही महिला शांति बाई है, जो एनसीसी की सेवानिवृत्त कर्मचारी है और उनका बेटा पेशे से डांस टीचर है। बताया जा रहा है कि महिला का अक्सर अपने बेटे से विवाद होता रहता है। 6 महीने पहले भी उसने बैंक खाते से पैसे निकालने की रिपोर्ट अपने बेटे के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई थी। ये महिला आए दिन किसी न किसी विभाग में जाकर अपनी समस्या बताती है और वहां के कर्मचारियों से विवाद करने लगती है। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले इसने न्यायालय में एक महिला पुलिसकर्मी पर हाथ भी उठा दिया था।

पुलिस का क्या कहना

इस मामले में कैंट थाना क्षेत्र के पुलिस बल का कहना है कि महिला ने 6 महीने पहले से बेटे के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज करवा रखा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हमने समझाइश दी है, इसके बावजूद भी यह आए दिन शासकीय दफ्तर में आकर इस प्रकार का ड्रामा करती है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews