डिजिटल पाठ्यक्रम अध्यापन कार्य का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में आएगी अभूतपूर्व क्रांति

डिजिटल पाठ्यक्रम अध्यापन कार्य का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में आएगी अभूतपूर्व क्रांति

Neemuch News : मध्यप्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने आज जावद के सीएम राइज स्कूल में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के छात्र- छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पाठ्यक्रम अध्यापन कार्य का डिजिटल बोर्ड पर क्लिक कर शुभारंभ किया।इस मौके पर जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, श्याम काबरा जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा, एसडीएम शिवानी गर्ग अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित थे। बता दें कार्यक्रम में AI बेस्ड पाठ्यक्रम के डिजिटल अध्यापन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बेंगलुरु से आए देवेंद्र एवं मेघना ने कहा कि एआई बेस्ड डिजिटल शिक्षा से इस क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आएगी।

[dgv_vimeo_video id=”797941275″]

‘दुनिया सिमट कर हुई छोटी’

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नवीनतम टेक्नोलॉजी की वजह से आज दुनिया सिमट कर काफी छोटी हो गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ही मध्यप्रदेश का अपना सैटेलाइट लगाने पर विचार किया जा रहा है इस सैटेलाइट के लग जाने से प्रदेश के सभी गांव में इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में जावद प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को शिक्षा का नया वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

विकास पर दें विशेष ध्यान

आगे मंत्री सखलेचा ने कहा कि उनका यह प्रयास है कि जावद क्षेत्र का कोई भी बच्चा देश के किसी भी क्षेत्र के बच्चे से शिक्षा के मामले में किसी भी तरह से पीछे ना रहे इसके लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। हमें हमारी भावी पीढ़ी को भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि गुरु का धर्म बच्चों को बेहतर शिक्षा का है, सभी शिक्षक अपने गुरु धर्म का पालन करें और बच्चों का भविष्य सवारने के लिए अपने आप को समर्पित करें। इस दौरान उन्होंने शिक्षक गण से कहा कि बच्चों को अधिक अंक लाने के लिए प्रेरित करने की बजाय उनके मानसिक एवं शैक्षणिक स्तर के विकास पर विशेष ध्यान दें, शिक्षा के साथ ही बच्चों को जीवन जीने की कला भी सिखाएं।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews