
Neemuch News : मध्यप्रदेश बोर्ड के 12वीं व 10वीं के परिणाम आज घोषित हो गए है। जिसमें नीमच जिले के जावद की छात्रा ने मेरिट में 9वां स्थान प्राप्त किया है। जिससे उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं, शिक्षकों ने छात्रा मनस्वी जैन का विद्यालय में भव्य स्वागत किया। दरअसल, नीमच जिले की जावद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा मनस्वी जैन ने घर से दूर रहकर मध्य प्रदेश बोर्ड में 9वां स्थान प्राप्त किया। छात्रा ने इसका श्रेय स्कूल के शिक्षकों व अपने माता-पिता को दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”830143725″]
[dgv_vimeo_video id=”830145636″]
इतने प्रतिशत बच्चे हुए पास
स्कूल शिक्षा मंत्री परमार द्वारा घोषित किए गए आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा में प्राप्त आंकड़ों का प्रतिशत 63.29% रहा है। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 60.26% रहा है और छात्राओं का पास प्रतिशत 66.47% रहा है। हायर सेकंडरी (कक्षा 12) की परीक्षा में प्राप्त आंकड़ों का प्रतिशत 55.28% रहा है। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 52% रहा है और छात्राओं का पास प्रतिशत 58.75% रहा है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर, “एमपीबीएसई एचएससी कक्षा 10 या एचएसएससी कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
- वहां, आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करने के लिए एक पेज मिलेगा।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके एमपी बोर्ड कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम 2023 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अगर आप चाहें, तो आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

