आरटीओ, मंडी और खाद्य विभाग की सयुंक्त कार्रवाई, अवैध रूप से बसों में परिवहन की जा रही उपज जब्त

आरटीओ, मंडी और खाद्य विभाग की सयुंक्त कार्रवाई, अवैध रूप से बसों में परिवहन की जा रही उपज जब्त

नीमच, कमलेश सारडा। नीमच (Neemuch) में प्राइवेट बस स्टैंड से बसों में अवैधानिक रूप से कृषि उपज का परिवहन करते तीन बसों (Three Buses) पर संयुक्त कार्रवाई हुई है। अजय ट्रैवल्स, जय श्री गणेश ट्रैवल्स और गायत्री बस ट्रैवल्स से अवैधानिक रूप से परिवहन करते हुए कलौंजी, धनिया और अजवाईन जब्त की है। यह कार्रवाई मंडी प्रशासन, आरटीओ विभाग और खाद्य विभाग ने की है। खाद्य विभाग द्वारा सेम्पल लिए गए है जो जांच के लिए भोपाल लेब भेजे जाएंगे, वहीं आरटीओ विभाग ने बसों में अवैध रूप से उपज परिवहन करने का दो बसों पर छः-छः हजार और एक बस पर सात हजार का जुर्माना लगाया है।

Read More..Ujjain News : GAIL के बॉटलिंग प्लांट में बड़ा हादसा, टैंक में गिरकर दो सफाईकर्मियों की मौत

इस मामले में नायब तहसीलदार पिंकी सांठे का कहना है कि सूचना के आधार पर सयुंक्त कार्रवाई की गई, अवैधानिक रूप से बसों में परिवहन करने वाली उपज को जब्त किया है। जिसमें बस स्टैंड के पीछे अजय ट्रैवल्स कि शिकायत प्राप्त हुई थी कि इनके द्वारा कृषि उपज का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जहां सवारी बसों के अंदर अवैध परिवहन हो रहा था, कार्यवाई के दौरान जय श्री गणेश ट्रैवल्स, गायत्री ट्रैवल्स और अजय ट्रैवल्स की बस पाई ग,ई जिनमें अवैध तरीके से कलौंजी और धनिया का परिवहन किया जा रहा था। वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा था कि इन में मिलावट भी की गई है जिसके बाद उनके जांच नमूने लिए गए हैं और में जांच के लिए भेजा गया है, फ़िलहाल जाँच जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews