Ujjain News : GAIL के बॉटलिंग प्लांट में बड़ा हादसा, टैंक में गिरकर दो सफाईकर्मियों की मौत

Ujjain News : GAIL के बॉटलिंग प्लांट में बड़ा हादसा, टैंक में गिरकर दो सफाईकर्मियों की मौत

सांकेतिक तस्वीर

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन गैल (Gas Authority Of India Limited) के घट्टिया स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दो कर्मचारी गैस टैंक में सफाई कर रहे थे और इस दौरान वो अचानक टैंक में गिर गये। घटना में दोनों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एडीएम संतोष टैगोर गेल की सेफ्टी टीम के साथ वहां पहुंचे है, वहीं एसडीएम गोविन्द दुबे भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। गैस प्लांट हादसे में जिन 2 लोगों की जान गई है उनकी पहचान लखन सिंह राजपूत (उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लाबीखेड़ी) और राजेंद्र सिंह राजपूत (उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम जलवा थाना राघवी) के रूप में हुई है।

Updating…..

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews