मंदसौर पुलिस को IPL सट्टोरियों की तलाश जारी, सट्टा का किंग नीमच शहर में घूम रहा खुलेआम

मंदसौर पुलिस को IPL सट्टोरियों की तलाश जारी, सट्टा का किंग नीमच शहर में घूम रहा खुलेआम

नीमच, कमलेश सारडा । मध्यप्रदेश के पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंदसौर पुलिस आईपीएल सट्टोरियों की तलाश में जुट गई। इससे पहले पुलिस लगातार कुछ सटोरियों के अवैध कारोबार और ठिकानों पर दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की और पूरे मामले का पर्दाफाश किया था, जिसमें नीमच शहर का एक आरोपी पियूस नामक युवक शहर में खुलेआम घूम रहा है।

यह भी पढ़ें –  IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दरअसल, मंदसौर पुलिस ने 29 अप्रैल को की बीती रात को साइबर सेल की मदद से आईपीएल के मैचों पर सट्टा खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। जिसके बाद मामले में तीन प्रकरण दर्ज किए गए थे जो ऑनलाइन आईडी द्वारा हार-जीत का दावा लगवाते था, जिसमें पेटीएम और अन्य माध्यमों से बैलेंस डलवाया जाता था। जिसका जितना बैलेंस होता, उतना ही खेल ग्राहक खेल सकता था। इस दौरान पुलिस ने 1 करोड 20 लाख का आईपीएल सट्टा पकड़ा था, जिसमें मंदसौर व नीमच सहित आठ आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद मंदसौर पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है जल्दी नई टीम का गठन कर इन आरोपियों को भी धर दबोचा जाएगा। मंदसौर से फरार आईपीएल सट्टा का किंग पियूस नामक युवक ब्लैक कलर की कार मेंनीमच शहर में घूम रहा है। जल्दी मंदसौर पुलिस नई टीम का गठन कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Indore : युवक को नहीं दिए घर वालों ने शराब के पैसे, खाया जहर, मौत 

इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से 2 लैपटॉप, 6 एंड्राइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल, 95 हजार 90 रूपए की नगद राशि, 2 रजिस्टर, 1 छोटी नोटबुक, लैपटॉप में आईपीएल सट्टे का करीबन 1 करोड़ 20 लाख रुपए के हिसाब का रजिस्टर जब्त किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/2022, 263/2022, 263/2022 धारा-4 क सट्टा अधिनियम,109 के तहत मामला दर्ज किया था और मौके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि 7 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें – Indore के 90 स्कूलों की मान्यता का प्रकरण उलझा, अधर में 5वीं-8वीं के बच्चों का भविष्य 

पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद आसिफ उर्फ मोनू पिता मोहम्मद यूसुफ निवासी जनकुपुरा, अजहर पिता आजाद मेवाती निवासी सोनगिरी हाल मुकाम खिलचीपुरा, देवेंद्र पिता राधेश्याम डगवार निवासी बालागंज मंदसौर, सागर पिता किशोर डगवार निवासी बालागंज मंदसौर और लखन उर्फ लवी पिता प्रद्युमन शर्मा निवासी नई आबादी मंदसौर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – MP Transfer: तबादलों का दौर जारी, सतना में 5 नायब तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, पढ़ें पूरी खबर 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews