
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच में हर साल की तरह इस साल भी 30 जनवरी को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, एसडीएम की उपस्थिति में कलेक्टोरेट परिसर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

जनसुनवाई का भी हुआ आयोजन
इसके अलावा, जनसुनवाई का भी आयोजन किया गया था। जिसमें 60 लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जमुनियाकला के कन्हैयालाल शर्मा ने स्वंय की जिम का कब्जा दिलवाने, मालगढ की पुष्पाबाई ने पति की मृत्यु पर अनुग्रह राशि दिलवाने, रावणरूण्डी के भरतलाल माली ने ईलेक्ट्रॉनिक ट्रायसिकल दिलवाने, बिसलवास के शोभराम कुम्हार ने परिवार के भरण पोषण के लिए पात्रता पर्ची दिलवाने, रावणरूण्डी की शमीम बानों ने मारपीट करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए थे।
कलेक्टोरेट नीमच में #शहीद_दिवस मनाया गया
==================
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 30 जनवरी 2024 को कलेक्टोरेट सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में शहीद दिवस गरिमापूर्वक मनाया गया। #JansamparkMP
(1/1) pic.twitter.com/oaCf9gCzRy— Collector Neemuch (@collectornemuch) January 30, 2024
नीमच, कमलेश सारडा
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

