लग्जरी ऑडी कार से एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद, नीमच पुलिस ने राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार किये

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अकरम और मोहम्मद रिजवान निवासी राजस्थान के रूप में हुई है।
MD drugs and poppy husk seized from a luxury Audi car

MD drugs and poppy husk seized from a luxury Audi car

प्रदेशभर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जावद पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लग्जरी ऑडी कार सहित 20 ग्राम एमडी ड्रग्स और 12 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 17.64 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर एवं वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नीमच पुलिस नशे के सौदागरों पर पैनी नजर जमाये हुए है और सभी थानों में अपना मुखबिर तंत्र मजबूत और एक्टिव कर रखा है।

फोरलेन हाईवे पर घेराबंदी कर पकड़ा

इसी क्रम में जावद थाना पुलिस भी अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर लगातार निगरानी रख रही थी।  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाईवे स्थित भारत होटल के समीप सघन नाकाबंदी की। इस दौरान हरियाणा पासिंग संदिग्ध ऑडी कार (HR 70 G 8823) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार और आरोपियों के पास से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स (अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये ), 12 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये) मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपी और कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अकरम (36) पिता आजाद मोहम्मद और मोहम्मद रिजवान (29) पिता मोहम्मद शाकिर, दोनों निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। जावद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 22 के तहत अपराध मामला दर्ज कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews