नीमच में 80 कैदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, तनाव मुक्त रहने समेत नियमित योगा के बारे में दी गई जानकारी

नीमच में 80 कैदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, तनाव मुक्त रहने समेत नियमित योगा के बारे में दी गई जानकारी

Neemuch News : नीमच में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज 80 कैदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके बाद उन्हें उचित दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। बता दें कि इस समारोह का आयोजन डॉ.स्वाति वधवा मनोरोग चिकित्सक, जिला चिकित्साल्य नीमच एवं नर्सिंग ऑफिसर नितेश कुमावत द्वारा किया गया था।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय डॉ. कुलदीप जैन की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन नीमच, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, जेलर यशवंत माझी और सहायक जेलर डॉ.अंशुलगर्ग भी उपस्थिति रहे। इस दौरान सभी बंदियों को तनाव मुक्त रहने, नियमित योगा करने और व्यायाम की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को स्ट्रेसबॉल भी वितरित किए गए।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews