मध्यप्रदेश का 67वां स्थापना दिवस आज, प्रभारी मंत्री ने नीमच जिले में आयोजित प्रभात फेरी को दिखाई हरी झंडी

मध्यप्रदेश का 67वां स्थापना दिवस आज, प्रभारी मंत्री ने नीमच जिले में आयोजित प्रभात फेरी को दिखाई हरी झंडी

नीमच, कमलेश सारडा | आज मध्य प्रदेश का 67वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर आज नीमच में जिला प्रशासन, जन अभियान परिषद एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से क्रमांक 2 विद्यालय से प्रभात फैरी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, विद्यायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, कलेक्टर मयंक अग्रवाल समेत सीईओ जिला पंचायत गुरुप्रसाद आदि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः क्रमांक 2 स्कूल में पहुँची, जहाँ नशामुक्ति अभियान अंतर्गत शपथ कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ।

इसके अलावा कार्यक्रम में SDM ममता खेड़े, डीईओ शिक्षा विभाग सी.के. शर्मा, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बीईओ परमार, जनपद सीईओ राजेन्द्र पालनपुरे सहित सामाजिक संस्थाओं समर्पण फाउंडेशन, आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन, मंजूश्री महिला मंडल, सुरेश लोक शिक्षण समिति, उत्साह फाउंडेशन, चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन, महिला ग्राम शिक्षा विकास प्रसार समिति, अखिल विश्व गायत्री परिवार नीमच, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, न्यू लाइट ऑफ लाइफ सोशल वेलफेयर सोसाइटी, शिव अरोग्य थेरेपी सेंटर, मालव पर्यावरण मित्र संस्था, जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वहींं, मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस यानि आज राज्य के सरकारी दफ्तरों में आधे दिन ही काम होगा। 1 नवंबर को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्‌टी का आदेश जारी कर दिया गया है। सरकारी ऑफिसों में आधे दिन की छुट्‌टी घोषित किए जाने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया हैं।

यह भी पढ़ें – Salman Khan की सुरक्षा बढ़ी, सरकार ने दी Y+ श्रेणी की सिक्योरिटी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews