
NEEMUCH NEWS : 13 साल पहले खरीदे खेत को लेकर दो पक्षों में चला आ रहा विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया। नीमच जिले के जावद क्षेत्र में सरवानिया चौकी अंतर्गत ग्राम अरनिया मामादेव में रविवार को एक पक्ष द्वारा खेत हांका जा रहा था उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हांकने से मना करते हुए विवाद शुरू कर दिया इसी दौरान बीच बचाव करने वाले भगतराम रावत को दूसरे पक्ष के देवीलाल मीणा ने चाकू मार दिया जिससे भगत राम की मौत हो गई।
कारवाई न होने से आरोपियों के हौसलें हुए बुलंद
मृतक भगतराम के परिवार के जगदीश रावत ने बताया कि 13 साल पहले मेरे पिता ने खेत खरीदा था लेकिन देवीलाल, ईश्वर, बालकवरी बाई और पूजा द्वारा रविवार को खेत हांकने के दौरान विवाद किया। इससे पहले भी विवाद होने पर सरवानिया चौकी और डायल हंड्रेड को शिकायत की गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
सरवानिया चौकी प्रभारी परमानंद गिरवाल ने बताया कि खेत जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में रविवार को खेत हांकने के दौरान विवाद हुआ जिसमें भगतराम रावत की मौत हो गई। घटना के संबंध में पूछताछ के लिए चार पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
जगदीश रावत, मृतक के परिवार से
[dgv_vimeo_video id=”835169899″]
परमानंद गिरवाल, चौकी प्रभारी, सरवानिया महाराज
[dgv_vimeo_video id=”835170210″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
