Neemuch News: सीएम के निर्देश के बाद ऑपरेशन नीमच आई अभियान में आई और तेजी, जिले में लग चुके 683 सीसीटीवी कैमरे

एसपी अंकित जायसवाल ने अभियान को लेकर बताया कि सीएम का भी अभियान है और हमारे द्वारा जन सहयोग से पहले ही अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
Neemuch

Neemuch News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद नीमच जिले के एसपी के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीमच आई अभियान में तेजी आ गई है। इस दौरान शहर और तहसील स्तर पर अब तक कुल 683 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। वहीं, अब ग्राम स्तर पर कैमरे लगाने के अभियान पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।

संवेदनशील इलाकों में लगाए जाने का अभियान

दरअसल, एसपी अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिले में धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों पर 1500 से 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का लक्ष्य लेकर अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसमें तेजी आ गई है। अब जिले के ग्रामीण स्तरों पर कार्य की शुरूआत हो चुकी है। जिले के रामपुरा में सवेंदनशील इलाको को कवर करते हुए ग्राम पंचायत मजरिया, चंद्रपुरा और भरभड़िया में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसी तरह जिले की सभी ग्राम पंचायत स्तर पर कैमरे लगाए जा रहे है।

अभियान से आई अपराधो में कमी

एसपी अंकित जायसवाल ने अभियान को लेकर बताया कि सीएम का भी अभियान है और हमारे द्वारा जन सहयोग से पहले ही अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। वहीं, इस अभियान के तहत अपराधों में कमी भी आई है और परिणाम भी अच्छे आ रहे हैं। साथ ही इससे तस्करी पर भी लगाम लगाया जा सकेगा।

[dgv_vimeo_video id=”952650646″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews