नीमच: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नीमच: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश के नीमच (Neemuch) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आजकल सोशल मीडिया लोगों को दुनिया से जोड़ता है, नए दोस्त बनाने का अवसर देता है। लेकिन सिंगोली में इंस्टाग्राम पर अनजान से दोस्ती करना भारी पड़ा। जावद तहसील के सिंगोली थाना प्रभारी आरसी दांगी के मुताबिक 21 मई, 2022 को एक पीडि़ता द्वारा सिंगोली थाने पर रिपोर्ट कराई गई थी। पीडिता के मुताबिक कुछ लड़कों ने पहले उससे दोस्ती की फिर दुष्कर्म किया और फोटो वायरल करने की भी धमकी दी।

यह भी पढ़े… टमाटर के छिलके को फेंकें नहीं ऐसा करें इसका इस्तेमाल, इसके फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान  

इस मामले में आरोपी शाहरूख (पिता जमील, उम्र 24 साल) जो सिंगोली वार्ड नंबर 8 का निवासी है और अमन (पिता भूरा मंसूरी, उम्र 24 साल) सिंगोली का निवासी है, दोनों ने पहले पीड़ित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की।बाद में उसके फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीडि़ता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिंगोली पर आईपीसी धारा 83/22, 376, 376 ( 2 ) ( एन ), 376 (डी),  313, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से इनका पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews