नीमच-स्कूली बच्चों से भरा लोडिंग टेंपो पलटा, 09 बच्चे घायल

MP News

Neemuch News :  नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव खुजरी की नई आबादी स्थित घाटी पर एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ स्कूली बच्चो से भरा लोडिंग टेंपो पलटी खा गया। इस दुर्घटना में 9 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को स्थानीय लोगो ने निजी वाहनों ओर 108 एम्बुलेंस की मदद से मनासा के शासकीय चिकित्सालय पहुँचाया। जहां सभी घायलो का इलाज जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”922005062″]

परीक्षा देकर लौट रहे थे….

बताया जा रहा है कि लोडिंग टेम्पो में करीब दर्जन भर से अधिक बच्चे सवार गाँव खजुरी के समीप स्थित गांव आँकली सोजावस से शासकीय हाई स्कूल खजुरी में कक्षा 5 वीं और 8 वीं की परीक्षा देने आए थे। जब वे परीक्षा खत्म होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। तब खजूरी नई आबादी के समीप स्थित घाटी पर टेंपो पलटी खा गया।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews