कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के बिगड़े बोल, वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या कहा

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के बिगड़े बोल, वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या कहा

Neemuch News : प्रदेश में इन दिनों नेताओं के द्वारा दुर्व्यवहार के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जावद क्षेत्र के विधायक और मप्र सरकार के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसान पहुंचे थे मंत्री के पास गुहार लेकर

दरअसल, बीते दिनों गांव सुवाखेड़ा और खेड़ा राठौर के किसानों की भूमि पर खनिज मंत्रालय द्वारा लाइम स्टोन की खदान का पट्टा 50 साल के लिए राजास्थान के चंदेरिया की फर्म को स्वीकृत कर दिया गया। खास बात यह है कि कुल 221.043 हेक्टेयर भूमि पर यह खदान स्वीकृत की गई है, जिसमे केवल 26.362 हेक्टेयर भूमि शासकीय है जबकि 194.681 हेक्टेयर जमीन किसानों की निजी है। किसानों को उनकी भूमि पर खदान स्वीकृत होने की जानकारी तब मिली जब दावे आपत्ति के लिए प्रशासन ने जनसुनवाई रखी। किसान आक्रोशित हो गए और तीखा विरोध किया।

[dgv_vimeo_video id=”802770845″]

किसानों में आक्रोश

इस मामले में किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में मंत्री सकलेचा के पास पहुंचे थे। उन्होंने गुहार लगाई कि उनकी जमीन छीनने से बचाई जाए। चर्चा के दौरान किसानों के लिए मंत्री के बोल बिगड़ गये। उन्होंने बात ही बात में इतना तक कह दिया कि तुम किसके तलवे चाट रहे हो, जो बदले में सौदा करते हैं। तुम किसके कहने पर आए हो यह भी मैं जानता हूं। इतना सुनते ही किसान और ग्रामीण भड़क गए वे बोले हमारी जमीन खदान के लिए लीज पर दे दी गई और हमें पता ही नहीं चला। पहले भी विक्रम सीमेंट के पास जमीने चली गई, सुवाखेड़ा के आसपास जमीनों पर ब्लास्टिंग करके खोदा जा रहा है। किसानों का कहना है कि खदान का पट्टा निरस्त नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”802771550″]

[dgv_vimeo_video id=”802772201″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews