Neemuch News : किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Neemuch News : नीमच जिले के जावद तहसील के ग्राम मोड़ी में मोड़ी में एक किसान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव आज उसी के खेत में लगे पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि किसान अपने घर से खेत के लिए निकला था। खेत पहुंचा और वहां एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक गया। जानकारी अनुसार मोड़ी निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम पिता भागीरथ भील रविवार सुबह घर से खेत के लिए निकला। अज्ञात कारणों के चलते खेत पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक राधेश्याम ग्राम पंचायत मोड़ी व प्राथमिक स्कूल के पास रहता था।

पुलिस ने शुरू की जाँच

सूचना के बाद सरवानिया महाराज पुलिस मौके पर पहुंची। और मौके का मुआयना कर साथ ही पंचनामा बनाकर शव को फंदे से उतारा। फिर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रारंभ की है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews