Neemuch News : जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जीरन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
marpeet

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सोमवार को मतदान के दिन जमीन के विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। एक महिला के ऊपर छत से पत्थर फेंके गए। जिसमें महिला बुरी तरह से गंभीर घायल हो गई। जिसके इलाज नीमच के निजी अस्पताल में चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

जानकरी के अनुसार जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम बामोरा में जमीन के मामले में रंजिश रखने वाले राहुल और पिता प्रेमशंकर ने सोमवार को घायल महिला प्रेमलता पति बनवारी पाटीदार से पहले बहस की बाद में महिला पर पथराव कर दिया। जिस में महिला बुरी तरह से गंभीर घयाल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जीरन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”946173824″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews