Neemuch News : SP का एक्शन, अवैध मादक पदार्थों के मामलों में संलिप्ता पाए जाने पर पुलिस कर्मी निलंबित

शुरुआती दौर में पुलिस अधीक्षक को पुलिस कर्मी विजय मीणा की शिकायत मिलने पर लाइन अटैच किया था।
umaria news

File Pic.

Neemuch News : मध्य प्रदेश में लापरवाही पर कार्रवाई जारी है। आए दिन लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों पर एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थों के मामलों में संलिप्ता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने नीमच सिटी थाने पर पदस्थ पुलिस कर्मी विजय मीणा को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने एक सैनिक को सस्पेंड करने के लिए भोपाल में होमगार्ड मुख्यालय के उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।

neemuch news

पुलिस कर्मी की शिकायत मिलने पर पहले किया था लाइन अटैच

गौरतलब है कि शुरुआती दौर में पुलिस अधीक्षक को पुलिस कर्मी विजय मीणा की शिकायत मिलने पर लाइन अटैच किया था। इसके बाद में शिकायत सत्य पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा यह एक्शन लिया गया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews