Neemuch News: 6 लोक सेवा केंद्रों के लिए निविदाएं आमंत्रित, निर्देश जारी, पढ़ें पूरी खबर

Neemuch News: 6 लोक सेवा केंद्रों के लिए निविदाएं आमंत्रित, निर्देश जारी, पढ़ें पूरी खबर

Neemuch News: नीमच जिले के 6 लोक सेवा केंद्रों (Public Service Centres) के लिए निविदाएं (Tenders) आमंत्रित किए गए हैं। 20 मई यानि से ऑनलाइन प्रस्तुति शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदन 14 जून तक ऑनलाइन निविदाएं प्रस्तुत कर पाएंगे।

शनिवार को मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा अभिकरण, भोपाल (MP State Public Service Agency) द्वारा इस संबंध में निर्देश भी जारी हो चुके हैं। जिसके तहत नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने जिले में 6 लोक सेवा केन्द्रो के लिए अलग-अलग निविदा श्रेणी निर्धारित की है, जो क्रमश: (1) नीमच A (2) जीरन A (3) मनासा A (4) जावद A (5) रामपुरा B और (6) सिंगोली B हैं।

इच्छुक आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट mptenders.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर निविदा में भाग ले सकते है हैं। लोक सेवा केन्द्रो की निविदा के संबंध में संपूर्ण जानकारी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी जिला लोक सेवा प्रबंधक कलेक्ट्रेट परिसर नीमच से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews