Neemuch News: नीमच में CBN और पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल-दिनदहाड़े लोगों के घरों में चोरी करने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग, लाखों के आभूषण बरामद

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के एलआईसी रोड पर स्थित गोलू मोटवानी के फ्लैट पर CBN (Central Bureau of Narcotics) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दबिश दी। दरअसल, सीबीएन की टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सीबीएन ने फ्लैट पर दस्तक दी और मोटवानी को पकड़ा। सीबीएन मोटवानी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।

पुछताछ जारी

कुख्यात तस्कर जयकुमार सबनानी मामले में पुलिस और सीबीएन की टीम को गोलू मोटवानी की तलाश थी। गोलू विगत कई समय से फरार चल रहा था। जैसे ही मुखबिर ने सूचना दी तो सीबीएन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोलू को पकड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोलू अलावा सीबीएन की टीम ने सौरभ कोचेट्टा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews