
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अपराधों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसे रोकने के लिए पुलिस लगातार धड़ पकड़ अभियान चलाती रहती है। जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है, लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह बिना डरे अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और 4 बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिनके पास से 18 वाहन भी जब्त हुए हैं। फिलहाल, उनपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मनासा थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला मनासा थाना क्षेत्र का है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के वाहन खरीदने वाले दो लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। अब तक की जांच में आरोपियों के कब्जे से मिली बाइक नीमच के अलावा मंदसौर, रतलाम, राजस्थान के चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, आदि जिलों के विभिन्न स्थानों से चुराई गई थी।
एसपी ने कही ये बात
एसपी अंकित जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह में शामिल युवक मनासा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों को अपना निशाना बनाते हैं, जहां खड़ी बाइकों की पहले रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर बाइक चोरी कर लेते थे। अधिकांश बाइक चोरी करते ही 7-8 हजार रुपये में बेच देते थे। फिलहाल, सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1007005815″]
नीमच, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

