
Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक आदतन अपराधी, ड्रग माफिया को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
एक साल के लिए भेजा गया सेंट्रल जेल
नीमच पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके अंतर्गत आदतन कुख्यात आरोपी फतहलाल उर्फ फत्तू नागदा निवासी बिसलवास बामनिया को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जेल, इंदौर भेज दिया गया है। उच्च न्यायालय जबलपुर की एडवाइजरी बोर्ड द्वारा कार्रवाई को सही ठहराते हुए अनुमोदन किया गया है। अब आरोपी को इस एक्ट के अंतर्गत एक साल सेंट्रल जेल में रहना होगा।
कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज
आपको बता दें आरोपी फतहलाल के खिलाफ पहले सफेमा एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध संपत्ति जमींदोज की गई थी। वहीं, आरोपी के नाम राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में मादक पदार्थों की तस्करी के अलावा आर्म्स एक्ट सहित 8 अपराधिक मामले दर्ज हैं। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की दिशा में यह कार्रवाई प्रभावी मानी जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”949859261″]
[dgv_vimeo_video id=”949859499″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
