Hindi News

नीमच: बंगला-बगीचा समस्या के लिए संघर्ष जारी, समिति चौराहे पर करेगी धरना प्रदर्शन

Published:

नीमच, कमलेश सारडा। Neemuch News:- बंगला-बगीचा की समस्या नीमच शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। जिसे लेकर बंगला-बगीचा संघर्ष समिति लगातार आंदोलन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक 30 मई सोमवार को शाम 6 बजे से बंगला-बगीचा संघर्ष समिति द्वारा बंगला-बगीचा और खेत क्षेत्र के रहने वाले लोगों के साथ मिलकर नीमच के फोर जीरो चैराहे पर धरना प्रदर्शन करने वाली है। इसके अलावा जागरूकता के लिए पैदल मार्च भी निकाला जाएगा।

यह भी पढ़े… IITM Recruitment: तकनीक और विज्ञान क्षेत्र के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, कई पदों पर निकली भर्ती

यह धरना प्रदर्शन गैर राजनीतिक होकर बंगला-बगीचा क्षेत्र की और नगर की आम जनता की बात को नीमच शहर के जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए नीमच शहर जिले के सभी जनप्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व विधायक के साथ सभी पार्टियों के पूर्व पार्षदों और पार्टियों के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़े… कर लें तैयारी! जून में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, इससे पहले जान लें इनके बारे में थोड़ी जानकारी   

धरना प्रदर्शन के दौरान जनता उनके समक्ष अपनी बात रखेगी, साथ हमारे जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में क्या विचार एवं राय है वह भी इस दौरान सुनी जाएगी। बंगला-बगीचा संघर्ष समिति के सदस्य एडवोकेट अमित शर्मा ने बंगला-बगीचा क्षेत्र जनता से इस बात का आवाहन किया है कि अधिक संख्या में लोग धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। धरना के दौरान अपनी बात रखें साथ ही व्यवस्थापन नियमों में बदलाव और सरलीकरण के लिए अपनी आवाज उठाएं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews