पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 3 लाख रुपये का अवैध डोडा चूरा जब्त, राजस्थान के 2 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास का कहना है कि नशे के खिलाफ यहअभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से नशे के सौदागरों पर पैनी नजर बनाये रखने के निर्देश दिए हैं।
Neemuch police arrest two smugglers

Neemuch police arrest two smugglers

नीमच मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के खिलाफ मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरवानिया महाराज पुलिस चौकी ने एक बिना नंबर की अल्टो कार से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 36 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर पुलिस अधिकारी नशे के सौदागरों पर पैनी नजर बनाये हुये हैं, सभी थाना प्रभारियों ने मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया हुआ है इसी क्रम में जावद की सरवानिया महाराज पुलिस चौकी  को मुखबिर से सूचना मिली कि  अवैध मादक पदार्थ का परिवहन क्षेत्र से किया जाने वाला है।

मादक पदार्थ के अवैध परिवहन की सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और लासुर-मोरवन रोड पर नागेश्वर मंदिर के सामने आम सड़क पर सघन नाकाबंदी की। इसी दौरान बिना नंबर की एक संदिग्ध अल्टो कार वहां से गुजरी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 36 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। उसमें दो तस्कर थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया

जोधपुर राजस्थान के रहने वाले हैं तस्कर 

पुलिस ने जब उनके नाम पते पूछे तो एक ने अपना नाम राकेश चौधरी, निवासी जिला जोधपुर राजस्थान बताया वहीं दूसरे ने अपना नाम संजय जाट, निवासी जिला जोधपुर राजस्थान बताया, दोनों आरोपियों की उम्र 32 साल है और दोनों एक ही थाना क्षेत्र भोपालगढ़ के रहने वाले हैं

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो डोडाचूरा और तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जावद थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। पकडे गए डोडा चूर की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews