Neemuch News: नीमच में नवोदय विद्यालय के लाइब्रेरियन शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Neemuch News: नीमच में नवोदय विद्यालय के लाइब्रेरियन शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जवाहर नवोदय विद्यालय में 3 दिन से लापता प्रेमाराम चौधरी लाइब्रेरियन की आज लाश मिली, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

3 दिनों से था लापता

दरअसल, मामला नीमच जिले के रामपुरा तहसील मुख्यालय में भारत सरकार के अधीनस्थ जवाहर नवोदय विद्यालय का है। जहां लाइब्रेरियन प्रेमाराम चौधरी पिछले 3 दिनों से लापता था। जिसकी आज सुबह चंबल नदी पंप हाउस के पास तैरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, लाइब्रेरियन प्रेमाराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जिससे हत्या या आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मौत के कारणों का होगा खुलासा

बता दें कि इससे पहले भी इस प्रकार की घटना नवोदय विद्यालय के छात्रों के साथ हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी आनन्द सिंह आजाद ने बताया कि नवोदय विद्यालय के लाइब्रेरियन प्रेमाराम का शव रिंगवाल के समीप मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूछताछ जारी है। जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews