Neemuch News: नीमच में शराब का परिवहन करते दो शराब तस्कर गिरफ्तार, जानिए कहां से ला रहे थे शराब

Neemuch News: नीमच में शराब का परिवहन करते दो शराब तस्कर गिरफ्तार, जानिए कहां से ला रहे थे शराब

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर हर्कियाखाल समीप नाकाबंदी कर एक कंटेनर को रोककर की तलाशी ली। जिसमें स्कीम बनाकर लाई जा रही अंगेजी शराब की 246 पेटी जब्त की गई है। जिसकी कीमत 35 लाख रुपए बताई गई है।

मुखबिर से मिली सूचना

मामले को लेकर थाना प्रभारी केएल डांगी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में स्कीम बनाकर उसके अंदर पंजाब से शराब लेकर मंदसौर- रतलाम तरफ जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल पर तैनात प्रआर प्रणव तिवारी और उनकी टीम द्वारा उक्त वाहन का इंतजार कर उसको हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आने पर रोका गया और उक्त कंटेनर के चालक चंपालाल से पुछताछ किया गया तो उसने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया और पुलिस को चकमा देने का पुरा प्रयास किया गया।

कार्रवाई जारी

पुलिस टीम द्वारा कंटेनर तलाशी लेने पर दो पार्ट में अवैध शराब पाया गया। कंटेनर से 246 पेटी अंग्रेजी शराब औऱ कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। साथ ही, दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपराध क्रमांक 375/2022 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लेकर आगे की पुछताछ और कार्रवाई की जा रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews