
Neemuch News: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम चीताखेड़ा में दो हथियारबंद बदमाशों ने मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान फायरिंग भी बदमाशों ने की। जिसमें एक सुरक्षा गार्ड और दो महिलाएं गोली लगने से घायल हुई हैं गोली लगने की खबर मिल रही है। और वह घायल हो गए। घटना के बाद एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि बदमाशों के राजस्थान की तरफ भागने की सूचना मिली है उनकी तलाश की जा रही है।
बैंक में लूट, बदमाशों की फायरिंग में तीन घायल
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि, चीताखेड़ा में मौजूद मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के बाहर बाइक पर सवार दो बदमाश घात लगाएं बैठे थे। कुछ देर बाद ही बदमाशों ने बैंक में घुसकर लूट की वारदात कर दी। यहां से भागते समय बदमाशों ने फायर किये। जिसमे बैंक से बाहर आ रही मांगीबाई नाम की महिला और एक अन्य महिला को गोली लगी, और बदमाशों से भिड़े बैंक के सुरक्षा गार्ड बंशी के भी पैर में गोली लगी और वो घायल हो गए।
बदमाशों के राजस्थान भागने की सूचना, पुलिस कर रही तलाश
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, फिर सूचना मिलते ही जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन और पुलिस के जवान बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची है। पूरे घटना की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि बदमाश कैश काउंटर पर रखे कुल 71 हजार रुपये ही लूट पाए, बदमाशों के राजस्थान की तरफ भागने की सूचना मिली है उनकी तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1010545674″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

