
CM Shivraj big announcement : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को निवाड़ी में महाराज खेतसिंह खंगार की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘गढ़कुंडार महोत्सव’ में सम्मिलित हुए। यहां खंगार समाज के लोगों ने उनका मुकुट और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पगड़ी से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं है। मैं खंगार समाज को विश्वास दिलाता हूँ कि इस पगड़ी का मान, आपका सम्मान और खंगार समाज की शान कभी जाने नहीं दूँगा। इसी के साथ उन्होने महाराजा खेतसिंह जी की जयंती के दिन खंगार समाज के शासकीय कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाश प्रदान करने की घोषणा भी की।
शासकीय कर्मचारियों के लिए ऐच्छिक अवकाश की घोषणा
सीएम ने कहा कि ‘सबसे पहले महाराजा खेतसिंह खंगार के चरणों में शीश झुकाता हूं। वह अद्भुत योद्धा थे। जब मोहम्मद तुगलक ने गढ़कुंडार पर आक्रमण किया तो उन्होंने उसके दांत खट्टे किए। महाराजा खेतसिंह जी की जयंती के दिन खंगार समाज के शासकीय कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि वे समारोह में भाग ले सकें। जनता की सेवा मेरा धर्म है। जो अधिकारी-कर्मचारी जनता की सेवा करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, लेकिन जो गड़बड़ करेगा वो बचेगा नहीं।’ बता दें कि सीएम ने मंच से ही निवाड़ी जिले के कलेक्टर को कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए। इसी के साथ जमीनों के नामांतरण में अनियमितता को लेकर तहसीलदार को भी हटा दिया।
खंगार समाज को भेंट किया मुकुट
इसी के साथ मुख्यमंत्री ने उन्हें पहनाए गए मुकुट को वापस खंगार समाज को भेंट करते हुए कहा कि ‘आपने मुझे जो यहां मुकुट पहनाकर मेरा सम्मान किया है। यह सम्मान स्वीकार करने के बाद, मैं इसे खंगार समाज को भेंट करना चाहता हूं। जब गरीब बेटियों की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शादी होगी तो इस मुकुट से बिछिया बनाकर उन बेटियों की उंगली में पहना देना।’ गढ़कुंडार में महाराजा खेतसिंह खंगार जी की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘गढ़कुंडार महोत्सव’ में विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।
महाराजा खेतसिंह जी की जयंती के दिन खंगार समाज के शासकीय कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि वे समारोह में भाग ले सकें।
जनता की सेवा मेरा धर्म है। जो अधिकारी-कर्मचारी जनता की सेवा करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, लेकिन जो गड़बड़ करेगा वो बचेगा नहीं: CM pic.twitter.com/PEImpgoLkn
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2022
आपने मुझे जो यहां मुकुट पहनाकर मेरा सम्मान किया है। यह सम्मान स्वीकार करने के बाद, मैं इसे खंगार समाज को भेंट करना चाहता हूं।
जब गरीब बेटियों की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शादी होगी तो इस मुकुट से बिछिया बनाकर उन बेटियों की उंगली में पहना देना: CM pic.twitter.com/WW0LarMoJ5
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

