Niwari News: अवैध उत्खनन के खिलाफ एक्शन मोड में दिखा खनिज विभाग, 2 ट्रैक्टर, 5 डंपर और एक ट्रक जब्त

Niwari News: अवैध उत्खनन के खिलाफ एक्शन मोड में दिखा खनिज विभाग, 2 ट्रैक्टर, 5 डंपर और एक ट्रक जब्त

Niwari News: निवाड़ी में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ मिले आदेश के बाद से ही खनिज विभाग एक्शन मोड में है। दो दिन पहले ही विभाग से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की थी। सोमवार को फिर खनिज अधिकारियों ने अवैध परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टर, पांच डम्पर और एक ट्रक को जब्त किया है।

निवाड़ी में लगातार बढ़ रहे अवैध खनन के मामलों को देखते हुए, जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन पर खनिज विभाग द्वारा पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लगातार अपराधियों के खिलाफ कारवाई भी हो रही है। आज प्रतापपुरा औद्योगिक क्षेत्र में खनिज अधिकारियों ने सख्त कारवाई की।

इस मिशन में खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा, खनिज निरीक्षक अजय मिश्रा, बृजेश कुमार अहिरवार, सैनिक शिवम शुक्ला और शोभाराम शामिल रहें। इस दौरान दो ट्रैक्टर, पांच डम्पर, एक 10 चक्का वाहन और एक 18 चक्के का ट्रॉला जब्त किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने वाहनों को नाराई पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया है।
निवाड़ी से आशीष दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews