
निवाड़ी, मयंक दुबे। मध्य प्रदेश के निवाड़ी (Niwari) में शादी के दौरान ओरछा के निजी होटल में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के हीरे, सोने के जेवरात बरामद, उसके साथियों की तलाश जारी।
यह भी पढ़े…भिंड : कलेक्टर की ये कैसी भाषा, बोले – “मार मुझे गोली”
घटना का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 20 जनवरी 2022 को ओरछा के निजी होटल में आयोजित एक शादी समारोह में अपने परिजनों सहित शामिल होने आये ग्वालियर निवासी मनोज लुडडा का होटल के सौफे पर रखा ज्वेलरी एवं पैसों से भरा बैग लेकर कोई अज्ञात बदमाश लेकर रफूचक्कर हो गया था, घटना की सूचना पर मामला दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
यह भी पढ़े…Fixed Deposit Interest Rates 2022 : फिक्स्ड डिपॉजिट में यह बैंक दे रहे है ज्यादा ब्याज
इसी दौरान कल कस्बा भ्रमण व होटल चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कुंदन सिसोदिया निवासी राजगढ़ जिले के गुलखेडी गांव का बताया, जिससे शख्ती से पूछताछ करने पर उसने 20 जनवरी 2022 को होटल निजी होटल में चोरी करना स्वीकार करते हुये बताया कि 20 जनवरी को उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमर महल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था व चोरी किया हुआ माल अपने घर में छुपाया होना बताया, जिसकी तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम गुलखेडी भेजी गई जहां आरोपी के घर से आरोपी द्वारा एक पोलकी सोने का गले का हार सेट जिसमें गले का हार, झुमका, व अंगूठी है, घर से निकाल कर पेश की जिसे मौके से जप्त कर सील बंद किया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस द्वारा इसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”676793361″]
इस पूरी कार्यवाही में टीआई अभय सिंह एसआई संजय शर्मा ,आरक्षक रविन्द्र यादव ,रामभरत रावत की विशेष भूमिका रही।
[dgv_vimeo_video id=”676793496″]
