मंगेतर से हुआ झगड़ा, वीडियो कॉल पर की युवती ने आत्महत्या

suicide

कोलकाता,डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौका दिया है। दिनाजपुर जिले की एक लड़की ने अपने मंगेतर से हुए विवाद के चलते वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगा ली। ये घटना मंगलवार रात की है, जब लड़की अपने मंगेतर के साथ वीडिया कॉल पर बात कर रही थी, इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़की ने आक्रोशित होकर अपने कमरे में खुद को मौत के हवाले कर दिया।

बता दें कि 22 साल की मृतक नंदिता रॉय राजपुर की निवासी है, जिसको उसके परिवार वालो ने छत से लटका पाया। दरअसल, नवंबर में मृतक नंदिता रॉय की गंगारामपुर के रहने वाले बाबू दास से शादी होने वाली थी। लेकिन मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मृतका नंदिता ने गुस्से में आकर वीडियो कॉल के दौरान कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं चौंकाने वाली बात ये है कि मृतका के मंगेतर ने इस पूरी घटना की जानकारी नंदिता के घरवालों को नहीं दी। वहीं इसी दौरान मृतका के परिवार वाले उसे बार बार कॉल कर रहे थे और कमरे का दरवाजा खटखटा रहे थे। जब कई बार फोन करने पर और दरवाजा खटखटाने पर मृतका ने कॉल नहीं उठाया तो परिवार वाले दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर घुस गए, जहां उन्होंने नंदिता को छत से लटका पाया।

वहीं इस पूरी घटना को लेकर मृतका के चाचा मणिमोहन कहते है कि यह आश्चर्य की बात है कि बाबू दास ने हमें फोन नहीं किया और ना ही इस बारे में पुलिस को सूचना दी। आगे परिजन बताते है कि हमने कई बार बाबू दास को उसके बुरे समय में बचाया है। बता दें कि मृतका के पोस्टमार्टम के बाद नंदिता के परिजनों ने बाबू दास के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर फैसला किया है।

बता दें कि बीते बुधवार को भी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसमें 38 साल का एक व्यक्ति और उसकी 35 साल की पत्नी अपने घर में मृत पाए गए थे, जिसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते है पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा था और बिस्तर पर पति-पत्नी को मृत अवस्था में पाया था। मृतकों की पहचान पप्पू नामक एक मजदूर और उसकी पत्नी रेनू के रूप में हुई है।

वहीं पप्पू की मां रोशनी ने कहा कि वह शराब का आदी था और मंगलवार की रात भी वो नशे में घुत होकर घर लौटा था, जिसके बाद दोनों पति पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ था। लेकिन कुछ देर बाद उनका विवाद शांत हो गया था और दोनों अपने कमरे में जा कर सो गए थे। आगे मृतक की मां बताती है कि सुबह जब कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दोनों मृत हालत में पाए गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews