होशंगाबाद- युवक करता था तंग, युवती ने समाप्त कर ली जीवन लीला, आरोपी धराया

suicide

होशंगाबाद, डेस्क रिपोर्ट। होशंगाबाद के कालिका नगर में एक युवती ने मोहल्ले के युवक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका होमगार्ड की बेटी है। युवती की मौत के 24 घंटे के अंदर होशंगाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को परेशान करता था, जिससे तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया। होशंगाबाद पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पूरे मामले को लेकर  एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि मृतक युवती कालिका नगर में एक होमगार्ड की बेटी है,जिसका नाम सोनम चौधरी था और उसके पिता नाम रोहित चौधरी है। आत्महत्या करने से पहले मृतक सोनम ने एक नोट छोड़ा था, जिसमें आरोपी तालीम अली का नाम था, तालीन अली को बाबा के नाम से भी जाना जाता है।

आगे मंजू चौहान बताती है कि मृतका बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) की प्रथम वर्षीय छात्रा थी और आरोपी उसी इलाके में रहता था। दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत भी हुई है। मृतका आरोपी तालीम को अपने भाई के समान मानती थी, लेकिन वो उससे तंग करने लगा। तालीम मृतका सोनम का पीछा करने लगा और वो उसको लेकर अश्लील टिप्पणियां भी करता था। साथ ही आरोपी उसे शादी के लिए परेशान कर रहा था। युवती रोज के उत्पीड़ से तंग आ गई और उसने अपने कमरे के पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

छोड़े गए सुसाइड नोट के हिसाब से तालीम मृतक सोनम को परेशान करता था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट और मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर होशंगाबाद पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया  है। साथ ही आरोपी तालीम बाबा को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews