5 हजार का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या के प्रयास में चल रहा था फरार

5 हजार का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या के प्रयास में चल रहा था फरार

मुरैना, संजय दीक्षित

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह के निर्देशन में हत्या के मामले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिसपर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को मुरैना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल, पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5 हजार रुपए का इनामी भैरू उर्फ रामेंद्र सिंह भिंड रोड पोरसा पर घूम रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से घेराबंदी करते हुए भिंड रोड पोरसा पर दबिश दी तो आरोपी डरु उर्फ रामेंद्र सिंह पुत्र महादेव सिंह तोमर जिसकी उम्र 29 साल है और जो ग्राम छोटी कौथर रहने वाला है उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews