सीएम ने कोरोना वॉरियर्स को सराहा, निजी अस्पतालों की मनमानी पर जताई नाराजगी

सीएम ने कोरोना वॉरियर्स को सराहा, निजी अस्पतालों की मनमानी पर जताई नाराजगी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर में सुपर स्पेशयलिटी सेंटर के लोकार्पण सहित अन्य कार्यक्रमो में शिरकत करने आये मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर में कहा कि जिले के बड़े अधिकारियों से लेकर चिकित्सको और जनप्रतिनिधियों ने कोरोना के खिलाफ जो एकजुटता दिखाई वो सराहनीय है। साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता की शिकायत के बात पर भी उन्होंने कहा निजी अस्पतालो कि मनमानी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के संभागायुक्त, कलेक्टर, डीआईजी, चिकित्सको से लेकर जन प्रतिनिधियों की सराहना की और कहा सभी ने एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि आज 20 हजार से ज्यादा टेस्टिंग हो रही है, वही उन्होंने कोरोना को अजीब बीमारी बताते हुए कहा कि ये बीमारी अपनो को भी दूर कर देती है और मैं भी इसका भुगत भोगी हूँ।

उन्होंने कहा कि मैं जब अस्पताल में 12 दिन भर्ती रहा तब मैंने बाथरूम से लेकर रूम की सफाई तक की। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि इंदौर ने कोरोना की जंग में कई सफलताएं हांसिल की। आज नए हॉस्पिटल के शुभारंभ के साथ बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि निजी हॉस्पिटलों को लूट की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी। उन्होंने अफसरों को मंच से ही निर्देश दिए कि जनता का इलाज बेहतर हो लेकिन अवैध वसूली न होने दे। मुख्यमंत्री ने कहा निजी अस्पतालों ने मदद की उसके लिए धन्यवाद मगर उन्हें लूटने की इजाजत नही है और अब अधिकारी बैठक कर बीमारियों के इलाज के संबंध में रेट तय करे।

इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने फीता काट कर किया सुपर स्पेशलिटी शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवकैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, मंत्री उषा ठाकुर सहित बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews