जिला उपाध्यक्ष ने किया पत्रकारों को सम्मानित, कहा- राजनीति के माध्यम से करता रहूंगा समाजसेवा

जिला उपाध्यक्ष ने किया पत्रकारों को सम्मानित,  कहा- राजनीति के माध्यम से करता रहूंगा समाजसेवा

भिण्ड, गणेश भारद्वाज

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया द्वारा सर्किट हाउस भिण्ड में सोमवार को कोरोना वाॅरियर्स के रूप में पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता खिजर मोहम्मद कुरैशी, जिला महामंत्री ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाह कल्लू भारौली, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश भारद्वाज ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया तेजपुरा ने कहा कि पूरा विश्व आज कोरोना महामरी से जूझ रहा है। इस महामारी से निपटने के लिए हमारे कोरोना वाॅरिसर्य जैसे डाॅक्टर, सफाई कर्मी, अधिकारीगण, कमचारियों जिस तरह से जी जान से सेवाएं देने रहे हैं, उतना ही योगदान कलमकारों (पत्रकार) का भी है। इसलिए वे भी सम्मान के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे कायम रखते हुए आगामी उपचुनाव में जी जान से पार्टी को जिताने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति समाजसेवा का सरल माध्यम है, वे हमेशा से समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं। आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी मुझ पर विश्वास जताती है तो राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करता रहूंगा। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को संबल प्रदान करते रहेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कि नाथूराम चुरारिया जी ने इतने कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनाई है, वह कोई साधारण काम नहीं है। उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से मेहगांव विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने पूर्वमंत्री और पार्टी के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भाजपा नेताओं के द्वारा प्रकरण दर्ज करने की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा गलत राजनीति को जन्म दे रही हैं, हमे जितना दबाओगे हम उतनी ऊर्जा से आपका विरोद करेंगे। कार्यक्रम में शिवकुमार मिश्रा मेहदोली, कमलेश दीक्षित, अशोक पुरोहित, चन्द्रप्रकाश शर्मा, ब्रजेश शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews