नगर निगम के सफाई अभियान का कलेक्टर और निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण

नगर निगम के सफाई अभियान का कलेक्टर और निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण

मुरैना, संजय दीक्षित। शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए नगर निगम मुरैना द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को निगम द्वारा एमएस रोड की साफ-सफाई की गई। शहर में चल रहे सफाई अभियान का कलेक्टर अनुराग वर्मा ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेरियल चौराहे से लेकर पुराना बस स्टैंड शुक्ला भोजनालय तक पैदल चलकर दोनों तरफ साफ सफाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर अनुराम वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए।

मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि इसी तर्ज पर सफाई अभियान आगे भी जारी रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रतिदिन इसी तरह सफाई अभियान करें ,सफाई शहर में दिखना चाहिए । कलेक्टर अनुराग वर्मा ने इस प्रकार के निर्देश पूर्व में कमिश्नर को बैठक में दिये थे।कलेक्टर और कमिश्नर ने बैरियल चौराहे से लेकर पुराना बस स्टैंड तक करीब दो कि.मी. पैदल चलकर दोनो ओर सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रोड के दोनों ओर सफाई दिखना चाहिए । किसी का पत्थर, गिट्टी पड़ी हो तो उठाले नहीं तो निगम के कर्मचारी उठा कर सफाई करे। । इस अवसर पर अमरनाथ गुप्ता , अन्य स्वंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी सहित अन्य निगम के सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews