मुरैना : आयुष डॉक्टरों को ऑपेरशन की अनुमति देने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के Doctors का धरना प्रदर्शन

मुरैना : आयुष डॉक्टरों को ऑपेरशन की अनुमति देने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के Doctors का धरना प्रदर्शन

मुरैना, संजय दीक्षित।  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) के डॉक्टरों (Doctors) ने आज मुरैना के शहीद विस्मिल संग्रहालय पर धरना प्रदर्शन (Protest) किया। जिसमें डॉक्टरों (Doctors) ने बताया हैं कि आयुर्वेदिक(Ayurvedic) ,होम्योपैथी (Homeopathy) , यूनानी (Unani) इत्यादि डॉक्टरों को गजट में नोटिफिकेशन कर उन्हें विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन (Operation) करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी हैं।

लेकिन ऑपरेशन के बारे में आयूष डॉक्टरों (Ayush Doctors) को कोई भी जानकारी नही हैं,  जैसे आंखों के आपरेशन,  हड्डी के आपरेशन और अन्य प्रकार की शल्य क्रिया शामिल है। इसके लिए एलोपैथी डॉक्टरों को विधिवत पढ़ाई के साथ साथ ऑपेरशन करने की ट्रेनिंग भी जाती हैं। लेकिन आयुष डॉक्टरों (Ayush Doctors) को ऑपेरशन की अनुमति देने के बाद गरीब जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाएगा ।जो कि समाज के लिए बहुत ही घातक हैं ।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुरैना के द्वारा समस्त आईएमए शाखाओं के साथ इसका विरोध किया जा रहा हैं। जिसमे 8 दिसम्बर को दोपहर 12 से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन स्थानीय विस्मिल संग्रहालय के सामने एमएस रोड पर किया जा रहा हैं, तथा 11 दिसम्बर को समस्त नॉन कोविड (Non- Covid) और ओपीडी एवं रूटीन ऑपेरशन (OPD and Routine Operation) की सुविधाएं सुबह 6 बजे शाम 6 बजे तक स्थगित रहेंगे, लेकिन शासकीय अस्पताल (Government Hospitals) में कोविड केयर (Covid Care) सुविधाएं सुचारू रूप से जारी रहेगी और प्राइवेट अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं विधिवत रूप से चलती रहेंगी ।

धरना प्रदर्शन करने वालों में आई एम ए के अध्यक्ष डॉ बीएल राजपूत,डॉ मनोज गर्ग सचिव,डॉ धर्मेंद्र  गुप्ता कोषाध्यक्ष, डॉ सुभाष अग्रवाल,डॉ गिर्राज मित्तल,डॉ विवेक राठी,डॉ अवनीश महेष्वरी, डॉ शरद गर्ग,डॉ रवि गोयल,डॉ श्रीमती रितु राठी,डॉ संजय राणा,डॉ बनवारी गोयल,डॉ राजेन्द्र बांदिल,डॉ गजेंद्र कुशवाह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews