दो थानों की पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपए की शराब,अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 4 आरोपी भी गिरफ्तार

दो थानों की पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपए की शराब,अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 4 आरोपी भी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के थाना बरगी एवं गोरखपुर पुलिस की टीम ने 60 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कीमत 3 लाख 90 हजार रूपये की पिकअप एवं कार से ज़ब्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी बरगी शिवराज सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक सफेद पिकअप वाहन में 3 व्यक्ति अत्याधिक मात्रा में शराब लेकर रमनपुर की ओर से जबलपुर की ओर जा रहे हैं।

सूचना  7 पुलिस  द्वारा तिंसी फटक पर दबिश देते हुये नाकाबंदी की गयी। रमनपुर की ओर से सफेद पिकअप वाहन आते हुये दिखी और जब पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 एलए 2375 के चालक ने गाड़ी रोकी। तीनों से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम जयकुमार गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी झलकन दादा का बाड़ा बढ़ई मौहल्ला फूटाताल बेलबाग, एवं पीछे बैठे वालों ने अपने नाम सुजल खनोटिया उम्र 18 वर्ष निवासी गलगला मंदिर के पास बेलबाग एवं राजा श्रीवास उम्र 18 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर के रहने वाले बताया।

पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर पीछे डाला में 40 कार्टून रखे हुये थे सभी कार्टूनों को चैक करने पर  2 हजार पाव विस्की अंग्रजी शराब रखी होना पायी गयी, जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर चालक जयकुमार गुप्ता ने बताया कि जिला नरसिंहपुर के गोटेगांव रोड किनारे स्थित एक खेत पर एक व्यक्ति से 2200 रूपये पेटी की दर से उसने 20 पेटी तथा सुजल एवं राजा ने 10-10 पेटी शराब कुल 40 पेटी शराब खरीदकर वाहन क्रमांक एमपी 20 एलए 2375 में लोड कर धूमा होते हुये जबलपुर लेकर जा रहे थे।

तीनों आरोपियों से कुल 2 हजार गोवा अंग्रजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त  पिकअप वाहन जप्त करते आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। इसी तरह गोरखपुर थाना पुलिस ने भी जलपुरी के पास नया गांव तिराहे के पास रोड किनारे खडी स्विफ्ट कार में अवैध शराब रखे होने की सूचना पर दबिश दी। उस कार मे बैठे 2 व्यक्ति कूदकर जंगल तरफ भागने लगे, एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भाग गया दूसरे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम गुलशन झारिया उम्र 23 वर्ष निवासी युवा भवन के सामने पानी की टंकी के पास सेठीनगर गुप्तेश्वर का रहने वाला बताया गया एवं भागने वाले का नाम कुक्कु जैसवाल निवासी सेठीनगर गुप्तेश्वर गोरखपुर का रहने वाला बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की एवं बीच की सीट में  सफेद कागज के 20 कार्टून में  1 हजार पाव गोवा विस्की अंगे्रजी शराब कीमती 1 लाख 30 हजार रूपये रखी मिली, उक्त शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त शिफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 टीए 2027 जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये फरार आरोपी  आरोपी कुक्कू जैसवाल की तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews