पन्ना: तालाब में गिरने से हुई बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, छाया मातम

सिंगरौली में सड़क के अभाव में प्रसव के बाद दो किलोमीटर तक खाट पर ले जानी पड़ी प्रसूता, घर पर ही जुड़वां बच्चियों के जन्म के बाद आई दुखद खबर

Panna News : मध्यप्रदेश के पन्ना में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गई। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमहाई गांव का मामला

दरअसल, मामला जिले की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के अमहाई गांव का है। जब एक 3 साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते तालाब में गिर गई। जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को खोज कर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। इधर, पूरे गांव में मातम का माहौल बनाया है।

गांव में फैला मातम

पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले ही इस तलैया का निर्माण कार्य करवाया। जहां मंगलवार यानि आज दोपहर लगभग 3 बजे राखी आदिवासी जिसकी उम्र साल थी। वो खेल रही थी और खेलते-खेलते तालाब में जा गिरी। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त उसकी मां घरेलू काम कर रही थी। जिसका किसी को पता नहीं चला। जब काफी देर तक आसपसा में ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। काफी देर बाद बच्ची की लाश तालाब में तैरती दिखी, जिसे देखते ही मां चीख-चीख कर रोने लगी। तभी गांव के सभी लोग वहां पहुंचे और बच्ची को आनन-फानन में बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी था। जिसके बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews