पन्ना जिले के पटोरी गांव में उल्टी और दस्त से 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जब तक लैब द्वारा जांच सैंपल के रिपोर्ट नहीं दिए जाते, तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता। फिलहाल, बीमार बच्चों का इलाज जारी है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
पन्ना जिले के पटोरी गांव में उल्टी और दस्त से 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उल्टी और दस्त से अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 से 7 बच्चे अभी बीमार है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।

कैंप लगाकर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

दरअसल, मामला पवई अंतर्गत पटोरी गांव का है। बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है। साथ ही, हैंडपंपों के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेट्री भेज दिया गया है। हालांकि, सभी लोगों को साफ-सफाई में रहने और खाने की सलाह दी गई है। इससे बीमारी की संभावना कम हो जाएगी।

जांच सैंपल के रिपोर्ट का इंतजार

वहीं, सीएमएचओ डॉ. एसके त्रिपाठी का कहना है कि गुरुवार को उल्टी और दस्त के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चे की पन्ना जिला अस्पताल में मौत हुई है। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूषित पानी और खाना खाने से बच्चों की स्थिति खराब हुई थी। जब तक लैब द्वारा जांच सैंपल के रिपोर्ट नहीं दिए जाते, तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता। फिलहाल, बीमार बच्चों का इलाज जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews