BJP ने पार्टी कार्यालय के पास वाले तालाब के गहरीकरण और सौंदयीकरण का बीड़ा उठाया, वीडी शर्मा ने भी किया श्रमदान

नगर में कई तालाब, पोखर हैं 100 साल से ज्यादा पुराने हैं लेकिन आज अतिक्रमण के कारण या देखरेख के अभाव में खत्म हो रहे हैं इन्हें सहेजने, इनका गहरीकरण, सौन्दर्यीकरण करने के लिए भाजपा के कार्याकर्ता आगे आये हैं, ये अभियान सफल होगा
BJP ने पार्टी कार्यालय के पास वाले तालाब के गहरीकरण और सौंदयीकरण का बीड़ा उठाया, वीडी शर्मा ने भी किया श्रमदान

BJP pond deepening campaign : मध्य प्रदेश सरकार ने तालाब, कुएं बावड़ी सहित अन्य जल संरचनाओं को बारिश से पूर्व सहेजने के लिए 5 जून पर्यावरण दिवस से 16 जून तक विशेष अभियान शुरू किया है, अभियान की कड़ी में पन्ना खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी पन्ना पहुंचे और उन्होंने वहां कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी कार्यालय के पास वाले तालाब के गहरीकरण कार्य में श्रमदान किया।

पन्ना BJP कार्यालय के पास के तालाब का गहरीकरण 

वीडी शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण-संवर्धन हेतु तालाब-पोखर समेत प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता अत्यंत महत्वपूर्ण है।हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि अपने ग्राम व नगर के जल स्त्रोतों की स्वच्छता को बनाए रखें। इस दौरान उपस्थित सभी साथियों ने जल संरक्षण व स्वच्छता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विधायक ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, श्रीमती मीना पांडेय, जयप्रकाश चतुर्वेदी समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तालाब गहरीकरण कार्य में वीडी शर्मा ने किया श्रमदान  

मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है, पन्ना में पार्टी कार्यालय के पास वाले तालाब का गहरीकरण कर रहे हैं यहाँ स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, इसमें नगर पालिका, सामाजिक संस्थाएं और शहर के नागरिक सब साथ में हैं।

जल संरक्षण का ये अभियान जरुर सफल होगा 

उन्होंने कहा कि नगर में कई तालाब, पोखर हैं 100 साल से ज्यादा पुराने हैं लेकिन आज अतिक्रमण के कारण या देखरेख के अभाव में खत्म हो रहे हैं इन्हें सहेजने, इनका गहरीकरण, सौन्दर्यीकरण करने के लिए भाजपा के कार्याकर्ता आगे आये हैं, ये अभियान सफल होगा। हमारे विधायक ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी शासन को पत्र लिखा है कि हम सब मिलकर नगर के सभी तालाब, कुए बावड़ी, पोखर का गहरीकरण सौन्दर्यीकरण करना चाहते हैं, ये एक अच्छा काम है मैं सबको बधाई देता हूँ ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews