पन्ना में बुलडोजर कार्रवाई, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो। सब कुछ शांत माहौल में हो गया, लेकिन लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।
Bulldozer Action Panna

Panna News : मध्य प्रदेश में बुलडोजर करवाई आए दिन पुलिस प्रशासन द्वारा की जाती है। इसी कड़ी में पन्ना जिले में भी बुलडोजर कार्रवाई की गई। जिसके बाद सरकारी जमीन पर अवैध रुप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। बता दें कि यह कार्रवाई दिन भर चली।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो। सब कुछ शांत माहौल में हो गया, लेकिन लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

ये लोग रहे मौजूद

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई ककरहटी-देवेंद्र नगर सड़क मार्ग पर स्थित सरकारी जमीन पर की गई, जहां रहने वाले लोगों ने घर और व्यापार के लिए सरकारी जमीन का इस्तेमाल किया था। जिसकी कीमत करीब 3 करोड रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, एसडीओपी, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, आरआई, पटवारी, नगर पालिका सीएमओ, पुलिस बल मौजूद रहे।

लोगों में आक्रोश

पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसकी खबरें आए दिन मीडिया के माध्यम से सुनने को मिलती रहती है। ऐसे में पन्ना जिले में भी कार्रवाई की गई है। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल भी उत्पन्न हो गया है। व्यवसाय कर रहे लोगों का अब उनके घर-परिवार पर आफत आ चुकी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews