
Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आईडी मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों से भरा हुआ है। दरअसल, दिवाली की लंबी छुट्टी मिलने के कारण लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिन्हें बाघों की अच्छी साइटिंग भी देखने को मिल रही है। सुबह से ही टूरिस्ट सफारी का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान लोगों को बहुत से जंगली जानवरों को देखने का मौका मिला, लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया है।
शनिवार का नजारा भी कुछ ऐसा ही रहा। सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। केवल इतना ही नहीं, एक बाघ तो पर्यटकों के सामने काफी देर तक अटखेलिया करता रहा, जिससे लोग काफी खुश हुए। उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
बाघों की दिखी अच्छी साइटिंग
लोगों ने इस खास पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया और इस सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया है। जिसे पशु प्रेमी काफी ज्यादा देख रहे हैं और अपना प्यार दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार के दिन 200 से अधिक पर्यटक टाइगर रिजर्व पहुंच चुके हैं। यहां अपनी छुट्टी मनाने के लिए आए थे। इस दौरान हिनौता रेंज के धुंधला के पास एक बाघ की चहल कदमी देखने को मिली। जिसका टूरिस्टों ने जमकर लुफ्त उठाया। इसके अलावा, मंडल गेट से जाने वाले पर्यटकों को भी बाघ देखने का मौका मिला।
पर्यटकों में खुशी
लोगों का कहना है कि वह छुट्टियों में अपने परिवार के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते थे, इसलिए वह पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंचे। जहां उन्हें काफी अच्छा लगा। शहर से दूर जंगल में शांत वातावरण ने लोगों का मन मोह लिया। साल 2009 के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघों की संख्या पूरी तरह खत्म हो चुकी थी। इसके बाद यहां पर बाहर से टाइगर्स को लाकर रखा गया। जिनकी संख्या में अब इजाफा हुआ है। अब यहां 90 से अधिक की संख्या में बाघ हो चुके हैं। जिनमें छोटे और बड़े दोनों किस्म के बाघ शामिल है। इस टाइगर रिजर्व में दूर दराज से सैलानी पहुंचते हैं और जंगल सफारी का आनंद उठाते हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

