Panna News : पुलिस की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से ज्यादा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जहाँ पुलिस ने कटनी रोड से एक बाइक से दो लोग गांजे की अवैध तस्करी करते गिरफ्तार किए है दोनों युवकों के पास से 5 किलो 710 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति कटनी की तरफ से एक बाइक से गांजा लेकर दमोह की तरफ जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचे। जहां एक बाइक से कटनी तरफ से दो युवक आ रहे थे जिसे खाद बीज की दुकान के सामने कटनी रोड कस्वा रैपुरा में रोककर बाइक पर सवार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस पूछताछ करने पर संदेही व्यक्तियों के द्वारा अपने नाम हरिदास गोंड पिता फूलन सिंह गोंड निवासी ग्राम देवडोंगरा थाना पटेरा जिला दमोह, एवं छोटेलाल साहू पिता मुन्नालाल साहू निवासी देवडोंगरा थाना पटेरा जिला दमोह बताए गए। जिनके पास से बैग में तीन पैकेट अवैध गांजा के पाए गए। जिनका वजन 5.710 किग्रा था। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 14 हजार रुपए बताई जा रही है। दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews